भोपाल में मैट्रिमोनियल साइट ठगी और दुष्कर्म गैंग का पर्दाफाश,

भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस ने पति-पत्नी के ब्लैकमेल और ठगी गैंग का खुलासा किया है। आरोपी अविनाश प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अविनाश ने खुद को उद्योगपति बताकर मैट्रिमोनियल साइट पर मिली दो तलाकशुदा महिलाओं से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और 89 लाख रुपये की ठगी की।जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी चंद्रिका की डिमांड पर अन्य महिलाओं से संबंध बनाता था। चंद्रिका खुद ही अश्लील वीडियो शूट कर महिलाओं को ब्लैकमेल करती थी। शादी के विज्ञापन डालकर महिलाएँ फंसाना और फिर ठगी करना इस गिरोह का तरीका था।पत्नी चंद्रिका की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े राज खुलने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में वह 5 साल के बेटे को लेकर फरार है। बताया जा रहा है कि साल 2023 से यह गैंग सक्रिय था और अब तक कई पीड़िताओं को निशाना बना चुका है।मामला भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य पीड़िताओं के भी सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *