शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह भोपाल में,

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के 55 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में शाला गणवेश हेतु 330 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाएगा।शिक्षक दिवस पर सम्मानित शिक्षकों में प्राथमिक, माध्यमिक श्रेणी के 8 और उच्चतर माध्यमिक श्रेणी के 6 शिक्षक शामिल हैं। गत वर्ष 2024 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कृत शिक्षकों को 25 हजार रुपये की सम्मान निधि, शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। जिन प्राथमिक शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा, उनमें शासकीय प्राथमिक शाला बिसोनिया, गुना के श्री जितेन्द्र शर्मा, शासकीय उ.मा.वि. क्रमांक-2, शाजापुर के श्री दिलीप जायसवाल, ई.पी.ई.एस., भाटीवाड़ा, सिवनी के श्री दिलीप कटरे, शासकीय प्राथमिक विद्यालय, बसिया, दमोह के श्री श्रीकांत कुर्मी, शासकीय उ.मा.वि., रुस्तमपुर, खण्डवा की माध्यमिक शिक्षक श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, शासकीय माध्यमिक विद्यालय, सतौआ, दमोह के श्री मोहन सिंह गौंड, शासकीय माध्यमिक शाला, चंदेसरा, उज्जैन के श्री अपूर्व शर्मा और शासकीय माध्यमिक शाला, उबालाद, अलीराजपुर के उच्च श्रेणी शिक्षक श्री धनराज वाणी शामिल हैं। ये चयनित शिक्षककक्षा-1 से 8 की कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।समारोह का आयोजन शुक्रवार, प्रात: 10:30 बजे भोपाल के स्वर्ण जयंती सभागार, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में होगा।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन मंत्री श्री कुवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर भी उपस्थित रहेंगी।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयनित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है, वे प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *