स्वदेशी भावना ही सच्ची राष्ट्रसेवा का सहज मार्ग – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,

भोपाल, शनिवार। मुख्यमंत्री एवं जनअभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं केवल उत्पाद ही नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, धरोहर और मान-सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया “वोकल फॉर लोकल” अभियान भारतीयता की इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देशी उत्पाद न केवल विदेशी उत्पादों से अधिक मजबूत, किफायती और गुणवत्तायुक्त हैं, बल्कि इनका उपयोग करने पर हमें अधिकतम लाभ भी प्राप्त होता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आत्मीय आह्वान किया कि हर भारतीय नागरिक को न केवल स्वयं स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना चाहिए, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही सच्चा देशप्रेम है, जो हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। स्वदेशी भावना ही राष्ट्रसेवा का सहज और प्रभावी मार्ग है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में जनअभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ विषयक राज्य स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *