गोंड समाज महासभा की मासिक बैठक भोपाल में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

भोपाल I जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह वट्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 24/8/25 को गोंड समाज महासभा भोपाल की मासिक बैठक का आयोजन F 91/33 तुलसी नगर भोपाल में किया गया। बैठक में ऐजेण्डे के अनुसार निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

(1) 9 अगस्त पर आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा -कार्यक्रम के आयोजन हेतु सहयोग राशि -161041/- प्राप्त हुई। तथा कार्यक्रम के आयोजन में 114677/-खर्च हुए। शेष राशि 46364/-है।जिसे संगठन के खाते में जमा करा दिया जाएगा।

(2) संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार पर चर्चा -संगठन के विस्तार हेतु नवीन पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई। जिन्हें आगामी बैठक में सम्मिलित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।
पुराने सदस्यों से सदस्यता शुल्क जमा कराने एवं नवीन सदस्यों से सदस्यता फ़ार्म भरवाकर शुल्क जमा कराने का निर्णय लिया गया।कोई भी सगा जन निम्नानुसार राशि जमा कर सदस्य बन सकता है। ग्रुप में खाता नम्बर शेयर कर दिया जायेगा।
सदस्यता शुल्क -60/-वार्षिक
अन्य व्यय हेतु -40/-
कुल राशि -100/-

(3) ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा -प्रदेशाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार भोपाल शहर का नाम परिवर्तन न करने हेतु शासन को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।
तिरु.घनश्याम सिंह मर्सकोले जी (T I) साहब द्वारा सुझाव दिया गया कि जनजाति समुदाय के छात्रावासों में जनसंख्या के अनुपात में सीटें बहुत कम है।इस दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष तिरु.दीपशिखा धुव्र जी ने सुझाव दिया कि जनजाति समुदाय के बालिका छात्रावासों में अधीक्षक जनजाति समुदाय की होनी चाहिए।इस दिशा में भी प्रयास किए जाने चाहिए।

(4)18 सितंबर को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा – इस दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। विस्तृत चर्चा zoom meeting के माध्यम से कर ली जायेगी।

बैठक का समापन गोंड समाज महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तिरु.अंजना सिंह मर्सकोले जी के निवास पर हुआ।

बैठक में संभागीय संरक्षक भोपाल संभाग तिरु.आर.के.सिंह साहब, संभागीय अध्यक्ष सागर तिरु.पी.एस.उइके साहब, संभागीय अध्यक्ष भोपाल संभाग तिरु.डी.एस.उइके साहब, संरक्षक भोपाल तिरु. मुकेश कुमार मरावी साहब, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिरु. डॉ अंजना सिंह मर्सकोले जी,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तिरु.दीपशिखा धुव्र जी, संभागीय कोषाध्यक्ष तिरु.जे. एल.साहब, प्रदेशाध्यक्ष गोंडी भाषा प्रकोष्ठ तिरु.कुंजाम सिंह (संजू) वाडिबा जी, वरिष्ठ सदस्य तिरु.घनश्याम सिंह मर्सकोले जी,तिरु.श्याम सिंह मरावी जी,तिरु. के.धुव्र जी,तिरु.विवेक धुर्वे जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *