पिपरिया I 22 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को पिपरिया विधानसभा विश्रामगृह में भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह उईके जी के मुख्य अतिथि एवं नेतृत्व में आकस्मिक बैठक संपन्न हुई I

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नर्मदा पुरम के पूर्व पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भारत आदिवासी पार्टी में सदस्यता ली एवं पूर्ण बहुमत से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार उईके को भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिऐ प्रस्तावित किया, एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के लिए बहन रेखा धुर्वे जी का नाम प्रस्तावित किया गया I

बैठक में नर्मदा प्रसाद परते, रामलाल नावरे जी, मानकचन्द्र उईके,राजपाल यादव, नन्हेलाल रोहर,मोनू मेहरा,मनोज मौर्य,रमेश परते,विनोद कुम्हरे, प्रकाश उईके,मलिक धुर्वे, नंदकिशोर भल्लावी,जयराम कुम्हरे, अन्य पदाधिकारी सदस्यगण मौजूद रहे I
