महाकोशल एक्सप्रेस के तीन एसी कोच में बुधवार तड़के चोरों का धावा

📰 गोंडवानालैंड समाचार
महाकोशल एक्सप्रेस के तीन एसी कोच में बुधवार तड़के चोरों का धावा

जबलपुर। दिल्ली से जबलपुर दिल्ली से जा रही महाकोशल एक्सप्रेस के एसी कोचों में बुधवार तड़के बड़ी चोरी की वारदात हुई। यात्रियों के सोने का फायदा उठाकर चोरों ने तीन एसी कोचों को निशाना बनाया और बैग, मोबाइल व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ हरकत में आई और जांच शुरू कर दी गई।

जा रही महाकोशल एक्सप्रेस के एसी कोचों में बुधवार तड़के बड़ी चोरी की वारदात हुई। यात्रियों के सोने का फायदा उठाकर चोरों ने तीन एसी कोचों को निशाना बनाया और बैग, मोबाइल व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ हरकत में आई और जांच शुरू कर दी गई।

👉 रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि संदिग्धों की तलाश जारी है। वहीं, यात्रियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराज़गी भी देखने को मिली।

निजामुद्दीन से जबलपुर आने वाली महाकोशल एक्सप्रेस के तीन एसी कोच में बुधवार तड़के चोरों ने धावा बोला। बांदा-कटनी के बीच वारदात में पांच यात्रियों के बैग चोरी होने की जानकारी मिली है। इसमें तीन यात्री कटनी उतर गए थे और दो ने जबलपुर पहुंचकर जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई।

महाकोशल एक्सप्रेस के एसपी 1 कोच में यात्रा कर रही श्रेया और दो सहयात्रियों ने बताया कि बांदा तक वे बातचीत कर रही थीं लेकिन उसके बाद वे सो गई थीं। सफर के दौरान उनकी नींद जबलपुर आने के पहले खुली थी। महिला यात्री हड़बड़ा गई थीं। उनके बैग गायब थे। मौके पर कोच में पूछताछ की लेकिन बैग की कोई जानकारी नहीं मिल मिली।

महिला यात्रियों ने कोच अटेंडेन्ट से बातचीत की तो यह सामने आया कि तीन और यात्री थे, जो कटनी में उतर गए थे। वे भी उनका बैग चोरी हो जाने के बारे में पूछताछ कर रहे थे। महिला यात्री श्रेया कहना था कि उसके बैग में दो हीरे की अंगूठी और नगद राशि सहित अन्य सामान थे। वहीं अन्य बर्थ पर श्रीमती अग्रवाल का कहना था कि उनके बैग में सोने की चेन और नकद थे। जीआरपी ने बताया कि मामले की शिकायत ले ली गई है। इसे शून्य पर कायम करके संबंधित थाने को भेज दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *