15वीं राज्य स्तरीय पैरा गेम्स 2025 – प्रेस कॉन्फ्रेंस हेतु आमंत्रण,

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह 25 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इन खेलों का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के पैरा एथलीट्स की प्रतिभा, क्षमता और संघर्ष को सम्मानित करना है तथा उन्हें खेलों में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि समाज में समावेशी दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देगा।आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए एसोसिएशन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस विवरण:

  • तारीख: 29 अगस्त 2025
  • समय: प्रातः 11:00 बजे
  • स्थान: नाइन मशाता रेस्टोरेंट, डी.के. मौत्य स्मारक के पास, भोपाल (म.प्र.)

हम आप सभी सम्मानित पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से विनम्र आग्रह करते हैं कि आप इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होकर आयोजन को व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदान करें और हमारे पैरा एथलीट्स का उत्साहवर्धन करें।

कार्यकारी अध्यक्ष
डॉ. विवेक सिंह परिहार
मो.: 7223051792
मध्यप्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *