शासकीय प्राथमिक शाला अनिवार्य तोपपुरा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया,

विदिशा, 15 अगस्त। शासकीय प्राथमिक शाला अनिवार्य तोपपुरा में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे झंडों एवं फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद श्री नवीन दांगी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सेवा निवृत्त शिक्षक श्री हरी सिंह चौहान, श्री माधव सिंह तोमर तथा बूथ लेवल अधिकारी श्रीमती अनीता अहिरवार भी मंच पर विराजमान रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना एवं पूजन से की गई। इसके पश्चात राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण पार्षद श्री नवीन दांगी एवं विद्यालय प्रभारी श्री उमराव सिंह कुशवाह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गान कर देश के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कुशवाह द्वारा आमंत्रित अतिथियों का पुष्पगुच्छ, फूलमाला एवं हार पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पेन और कॉपी उपहार स्वरूप वितरित किए गए, जिसका वितरण विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती वंदना आर्य के माध्यम से किया गया।मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों और उपस्थित जनों को देशभक्ति, अनुशासन और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना हथियार बनाकर देश के विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ से श्रीमती वंदना आर्य, श्रीमती आशा व्यास, कुमारी गरिमा सैनी सहित समस्त शिक्षकों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी श्री उमराव सिंह कुशवाह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

संस्था प्रभारी
उमराव सिंह कुशवाह
शासकीय प्राथमिक शाला अनिवार्य तोपपुरा, विदिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *