भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की पंजाबी साहित्य अकादमी और वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गेनाइजेशन, भोपाल शाखा द्वारा संयुक्त रूप से मेला-तियाँ दा का आयोजन रवीन्द्र भवन में रविवार को हुआ। इसने एम बी डी ग्रुप चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा पंजाब का पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति आकर्षक रही। साथ ही हरलीन सिंह एवं समूह, चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा पंजाब का सुप्रसिद्ध लोकगायन ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रस्तुत कर उपस्थित रसिक श्रोताओं को पंजाब की सुगंध की अनुभूति कराई। लोग गवैया….. मर सित्तिया पंजाबी थियम…… बाग वाला छज् गिद्धा…….. ने माहौल बना दिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय बच्चों द्वारा एकल एवं समूह गीत और कविताओं की सुंदर प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अकादमी के निदेशक श्री इंदरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि यह मेला भोपाल में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसकी सफलता और जनसमूह के उत्साह को देखते हुए इसे आगे भी बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाबी समाज के लोगों द्वारा पारम्परिक व्यंजन एवं कला—शिल्प के स्टॉल भी लगाए, जिन्हें लोगों ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक माननीय रामेश्वर शर्मा एवं भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय विशेष रूप से उपस्थित हुए।