राज्यपाल श्री पटेल को राखी बांधकर राजभवन में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व,

भोपाल, – राजभवन में आज रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भोपाल के एस.ओ.एस. बालग्राम, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की बालिकाओं एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल श्री पटेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।राज्यपाल श्री पटेल ने सभी बहनों और बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को मिठाई वितरित की तथा उपस्थित संस्थाओं को उपहार स्वरूप सम्मान राशि भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक पवित्र त्योहार है, जो भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में प्रेम, सहयोग और पारस्परिक सम्मान की भावना को मजबूत करते हैकार्यक्रम में एस.ओ.एस. बालग्राम भोपाल की अधीक्षक सुश्री अर्पणा गुप्ता एवं श्री निशांत राज, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड भोपाल के अध्यक्ष श्री एम.एस. खान, उपाध्यक्ष श्रीमती अदिता असनानी, सचिव श्री उदय हतवलने तथा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल की प्रतिनिधि सुश्री बी.के. रीना सहित संस्थाओं के अन्य सदस्य उपस्थित थे।इस अवसर पर सभी ने राज्यपाल को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में समाजसेवा तथा लोकहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। राजभवन का वातावरण भाईचारे और सौहार्द की भावना से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो सत्र एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *