भोपाल:- विगत दिवस गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश- का प्रतिनिधिमण्डल दो दिवसीय भोपाल प्रवास के दौरान मप्र शासन की पी एच ई मंत्री संपतिया उइके जी, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, पूर्व मंत्री व विधायक ओंकार सिंह मरकाम, विधायक नारायण सिंह पट्टा, कमल मर्सकोले को एवं राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आदि को गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश- के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती के नेतृत्व में प्रदेश सचिव सीताराम गोंड, प्रदेश सह सचिव कौशल सिंह पोर्ते आदि ने गोंड विकास प्राधिकरण का गठन करने संबंधित पत्र सौपा और विस्तृत परिचर्चा की गई ,जिसमें सभी ने गोंड समाज के सर्वांगीण विकास उत्थान हेतु अन्य समाज के बने प्राधिकरण की भांति मध्यप्रदेश- में स्वतंत्र रूप से गोंड विकास प्राधिकरण का गठन करने अपनी ओर से भी महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखने को कहा गया।प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती ने आगे बताया कि महासभा की मांग पर महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश का कार्यालीन पत्र क्रमांक/विविध/ज.जा.प्र./ राजभवन/मानिट/25/8073/दिनांक 24/02/2025 भी आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को गोंड विकास प्राधिकरण का गठन करने संबंधित समुचित कार्यवाही कर अवगत कराने पत्र में लेख किया गया है।
इसी तारतम्य में समस्त गोंड सांसद, मंत्री, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी गोंड विकास प्राधिकरण का गठन कराने अपनी ओर से पहल करने का अनुरोध पत्र गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश- की ओर से मुलाकात कर प्रेषित किया जा रहा है। अगर गोंड विकास प्राधिकरण का गठन किया जाता है तो इसमें गोंड समाज के जनप्रतिनिधि/समाज सेवी प्राधिकरण में पदाधिकारी होंगे और उनके माध्यम से भारत सरकार या राज्य सरकार को मध्यप्रदेश में निवासरत (जनसंख्या 50,93,124) गोंड जनजातियों की अपनी मूल संस्कृति, सांस्कृतिक धरोहर,इतिहास,बोली भाषा,संवैधानिक अधिकार आदि के संरक्षण संवर्धन के साथ उनके विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को धरातल पर क्रियांवित कराने, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आदि का लाभ दिलाने में मददगार साबित होगा।