
आयुषी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित टैलेंट हंट सीजन 1 ने नई प्रतिभाओं को एक शानदार मंच प्रदान किया और यह आयोजन प्रतिभा, उत्साह और उमंग से भरपूर रहा। गांधी भवन, भोपाल में हुए इस भव्य कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस प्रेरणादायक पहल की शुरुआत रौशिनी संजय वर्मा ने की, जो बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ाने का उनका पहला सशक्त कदम रहा।शो को अपनी मधुर आवाज़ और बेहतरीन एंकरिंग से जीवंत बनाया एंकर सृष्टि और आरजे सैम ने।

जज और जूरी की खास मौजूदगी
डांस शो को रवि सर और अनस खान ने जज किया, वहीं फैशन शो की जूरी में सोनिया खुबचंदानी, माही और दानिश शामिल रहे। सभी जजों ने प्रतिभाओं को सराहा और उन्हें बेहतर दिशा में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया।शो का संपूर्ण प्रबंधन कैफ और उनकी बेस्ट ब्रिगेड टीम ने किया। भारतीय परिधान राउंड की जिम्मेदारी नैना जी ने बखूबी निभाई।पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं शिवनारायण मीणा जी ने संभालीं।कोरियोग्राफर राज ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत किया।निधि जी और मनीषा जी ने मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
मुख्य अतिथि के रूप में रामबाबू शर्मा जी और पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम की हर मुस्कान, हर परफॉर्मेंस और हर खूबसूरत पल को कैमरे में कैद किया फोटोग्राफर अचल चित्र ने, जिससे यह दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया।इस आयोजन ने साबित किया कि प्रतिभा को मंच मिले तो हर सपना हकीकत बन सकता है। आयुषी सोशल वेलफेयर सोसाइटी का यह पहला प्रयास अनेक सपनों को उड़ान देने का माध्यम बना