राज्यपाल श्री पटेल ने न्यायमूर्ति श्री सचदेवा को मुख्य न्यायाधिपति की शपथ दिलाई,

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को राजभवन स्थित सांदीपनि सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधिपति के रूप में शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल श्री पटेल एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने की अधिसूचना का वाचन किया।इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, लोकायुक्त श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त श्री विजय यादव, मानवाधिकार आयोग सदस्य श्री राजीव टंडन, सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायालय एवं बार के सदस्य, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय शुक्ल, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह, रजिस्ट्रार जनरल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय श्री धरमिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *