ग्राम पंचायत कुड्डो के मासूल गांव में नाली निर्माण कार्य ठप, ग्रामीण परेशान,

(कुड्डो)। ग्राम पंचायत कुड्डो के अंतर्गत आने वाले मासूल गांव में वर्षों से नाली निर्माण और जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के निवासी तकत सिंह कोरती के घर में हर बारिश में भारी जलभराव होता है, जिससे उनका परिवार गंदे पानी और कीचड़ के बीच रहने को मजबूर है। आश्चर्य की बात यह है कि आज तक उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पाया।गौरतलब है कि इस संबंध में शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई जा चुकी है और संबंधित अधिकारी भी स्थिति से अवगत हैं। इसके बावजूद न तो नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ और न ही जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।जब ग्रामीणों ने पंचायत सचिव राजेश उइके से समाधान की समयसीमा पूछी तो उन्होंने कहा कि मटेरियल गिरवा लिया गया है और काम जल्द शुरू होगा। लेकिन गोंडवाना लैंड न्यूज़ द्वारा किए गए मौके के मुआयने में पाया गया कि निर्माण सामग्री जलभराव प्रभावित क्षेत्र में खुले में डंप कर दी गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पंचायत का कार्य सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव राजेश उइके और सरपंच सुखराम मर्सकोले की निष्क्रियता से विकास कार्य ठप पड़े हैं। ग्रामीणों ने जनपद और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए और नाली निर्माण व जल निकासी की समुचित व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाए।
ग्राम पंचायत कुड्डो के सचिव राजेश उइके और सरपंच सुखराम मर्सकोले से ग्रामीण परेशान। नहीं हो रहे आवश्यक निर्माण कार्य

ग्राम पंचायत कुड्डो के ग्राम मसूल में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है पात्र हितग्राही

अतिवृष्टि में जनजीवन हो रहा अस्त व्यस्त नहीं जा रहा ग्राम।पंचायत में बैठे जिम्मेदारों का ध्यान

आगमी अंक में

1. हितग्राही मूलक योजना में गड़बड़ी

2.आखिर क्यों कर के रहे गरीब आदिवासी मजदूर वर्ग मसूल से पलायन

3. दूषित पानी पीने को मजबूर मसूल ग्राम के निवाशी कब तक खुलेंगे जिम्मेदारों की आंखे

✍️ रिपोर्टर: जयकुमार वरकड़े
गोंडवाना लैंड न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *