इंदौर। सर्व समाज जनसेवक संगठन परिवार (मध्य प्रदेश) द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 जुलाई 2025, रविवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रदेश कार्यालय, 15 संवाद नगर, नौलखा, इंदौर में आयोजित होगा।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद मरीज की जान बचा सकता है। संगठन ने समाज के सभी वर्गों की महिलाओं व पुरुषों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।जो भी सदस्य रक्तदान करना चाहते हैं, वे अपना नाम और मोबाइल नंबर जल्द से जल्द दर्ज कराएं। इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए गए किसी भी नंबर पर कॉल या मैसेज कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पंजीकृत सदस्यों की सूचना के आधार पर डॉक्टर्स की टीम उपलब्ध रहेगी ताकि रक्तदान की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से हो सके।

संपर्क नंबर: 7987233567, 9074696062, 7000553422, 9111433522, 8982125554, 7869458694, 8817275442, 9977728011 संगठन ने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी करने और रक्तदान कर मानवता की सेवा करने का आह्वान किया