मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षिप्रा नदी पर निर्माणाधीन घाटों का जायजा लिया,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ 2028 के लिए बनाए जा रहे घाटों के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इससे पहले उन्होंने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री विक्रांत भैरव मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन किया और प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता क्षिप्रा को प्रणाम कर नौका विहार किया और सिंहस्थ 2028 के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किए जा रहे 29 किलोमीटर से अधिक लंबे घाट निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन घाटों के निर्माण से सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित स्नान की व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु जल, वायु और सड़क – तीनों मार्गों से आसानी से उज्जैन पहुँच सकेंगे। जलमार्ग की सुविधा प्रारंभ होने से मंदिरों तक दर्शन हेतु तीर्थयात्रियों को सुगमता प्राप्त होगी।इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी एवं डॉ. अभिमन्यु यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *