राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी बिहार में 55 से 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: प्रवीण कुमार कुमरे

दिनांक: [09/07/2025]
स्थान: [पटना]

पटना (बिहार) I राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उर्मिला मार्को द्वारा प्रवीण कुमार कुमरे को बिहार प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद, पार्टी ने बिहार में संगठन को मज़बूती देने के उद्देश्य से चुनावी तैयारियों को गति दे दी है।

बिहार प्रभारी श्री प्रवीण कुमार कुमरे ने gondwanalandnews से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में बिहार की लगभग 55 से 60 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी पूरी ताकत और रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य फोकस बिहार में दबे-कुचले, वंचित समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने पर रहेगा। इसके साथ ही बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

श्री कुमरे ने कहा कि “देश को आज़ादी मिले कई दशक बीत चुके हैं, लेकिन वंचित वर्ग आज भी शासन और प्रशासन की योजनाओं से वंचित है। राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी ऐसे समाजों के अधिकार और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ेगी।”

पार्टी नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में एक नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने के लिए संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करेगा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *