
अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदित भदोरिया द्वारा संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तेलंगाना को 14वां प्रांत घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत हैदराबाद निवासी एवं सनातन प्रचारक श्री गोपी शेट्टी श्रीनिवास को तेलंगाना प्रांत का प्रदेश अध्यक्ष/प्रांत प्रमुख मनोनीत किया गया है।यह मनोनयन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. गोविन्द नारायण चित्रगुप्त जी की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सामूहिक सहमति से किया गया।श्री गोपी शेट्टी श्रीनिवास पूर्व से ही तेलंगाना में सनातन संस्कृति, संस्कृत भाषा, अष्टांग मार्ग और “वसुधैव कुटुम्बकम” के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहे हैं। वे एक समर्पित सनातन संस्कृति प्रेमी हैं और वर्षों से सतत रूप से जनजागरण में लगे हुए हैं।नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री श्रीनिवास जी शीघ्र ही तेलंगाना के सभी 33 जिलों और संभागों में जिला एवं संभाग प्रमुखों का मनोनयन कर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करेंगे। उनका लक्ष्य है कि तेलंगाना के गांव-गांव तक सनातन के मूल्यों, विचारों और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जाए।अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदित भदोरिया से दूरभाष पर हुई बातचीत में श्री गोपी शेट्टी श्रीनिवास जी ने सनातन धर्म के प्रति अपने समर्पण भाव और कर्तव्यनिष्ठा को व्यक्त किया।
जय सनातन! विजय सनातन! सत्य सनातन! विश्व सनातन!