
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित और स्टार-स्टडेड कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 ने रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म को दर्शकों ने न केवल भरपूर प्यार दिया, बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।हाल ही में, हाउसफुल 5 ने अजय देवगन की रेड 2 और मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की एल 2: एम्पुरान को पछाड़ते हुए अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज की है।
दो क्लाइमेक्स, एक जबरदस्त सरप्राइज:
जून की शुरुआत में रिलीज हुई इस मर्डर मिस्ट्री-कॉमेडी फिल्म की खास बात यह रही कि इसे दो वर्जन में रिलीज किया गया: हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B। दोनों वर्जन में अंतिम 15 मिनट अलग-अलग थे, जिनमें कातिल तक बदल जाता है। इस प्रयोगात्मक स्टाइल ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई।
17 हीरो, जबरदस्त एंटरटेनमेंट:
फिल्म में करीब 17 प्रमुख पुरुष कलाकारों की मौजूदगी ने इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्मों में शामिल कर दिया है।
कड़ी टक्कर के बावजूद धमाकेदार प्रदर्शन:
जहां आमिर खान की सितारे ज़मीन पर (2), काजोल की मां, और हॉलीवुड से ब्रैड पिट की F1 जैसी फिल्में भी रिलीज़ हुईं, वहां हाउसफुल 5 ने मजबूती से टिके रहकर बेहतरीन कलेक्शन किए हैं।
फिल्म के लगातार मजबूत प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस के असली खिलाड़ी हैं।