मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूंग उत्पादन का 40 प्रतिशत खरीदी का लक्ष्य निर्धारित करने का किया आग्रह,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया कि विपणन वर्ष 2025-26 के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग के कुल उत्पादन का कम से कम 40 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹8,682 प्रति क्विंटल तय किया गया है। प्रदेश में मोबाइल ऐप आधारित गिरदावरी के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग के क्षेत्रफल में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि किसानों में मूंग की खेती के प्रति रुझान बढ़ा है।डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से मूंग की अधिकतम सरकारी खरीदी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से अपेक्षा है कि वह मूंग की खरीदी के लिए राज्यों को पर्याप्त संसाधन और स्वीकृति प्रदान करे, जिससे कृषकों को समय पर भुगतान और विपणन सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *