मध्य प्रदेश भोपाल के कोलार निवासी बड़े उद्योगपति अजय गेई ने खुद को गोली मारी, लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़े उद्योगपति ने माधवनगर स्थित खुद के रेस्ट हाउस में ही कर ली आत्महत्या, देर रात हुआ हादसे का कारण फिलहाल पारिवारिक तनाव बताया जा रहा, आत्महत्या के इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया I

प्रतिष्ठित उद्योगपति दर्शनलाल गेई के बड़े पुत्र अजय गेई ने बीती रात अपने निवास परिसर स्थित रेस्ट हाउस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। गोली सिर में लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य उस वक्त घर में ही थे, लेकिन बंगला परिसर के दूसरे हिस्से में होने के कारण किसी को आवाज सुनाई नहीं दी। जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी, तुरंत माधवनगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *