मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दर्शन, वेद एवं योग के माध्यम से विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रऋषि स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार करने के लिए श्रेष्ठ जीवन आदर्श की प्रेरणा दी, जिससे देश के युवाओं को नई दिशा मिली। उन्होंने युवाओं के बीच जागृति पैदा कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के कार्य में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल भारत के सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक नहीं थे, बल्कि उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, वेदांत दर्शन, और योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर भारत की प्रतिष्ठा को ऊँचाई प्रदान की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और कृतित्व हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं, जो आज भी युवाओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।