


आज दिनांक 27 जून 2025 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भगवान श्री जगन्नाथ जी की 41वीं वार्षिक रथयात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव अखिल विश्व सत्य सनातन संघ द्वारा आयोजित किया गया है।इस शुभ अवसर पर वर्ष में एक बार भगवान श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपने भक्तों को दुर्लभ दर्शन देने हेतु मंदिर से बाहर आते हैं। यह यात्रा भगवान जगन्नाथ शरद यात्रा के रूप में प्रसिद्ध है और इसका विशेष महत्व वैदिक शास्त्रों में वर्णित है।यात्रा का प्रारंभ आज दोपहर 12:00 बजे भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन से हुआ, जो न्यू मार्केट होते हुए होटल पलाश के पास से वापस मानस भवन पहुंचेगी।इस धार्मिक आयोजन में हजारों धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। रथ को खींचने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया, क्योंकि मान्यता है कि भगवान के रथ के दर्शन व खींचने से व्यक्ति को अद्भुत पुण्य और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है।इस रथ यात्रा में अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदित भदोरिया अपनी धर्मपत्नी के साथ स्वयं रथ खींचते हुए सम्मिलित हुए। साथ ही, हरियाणा प्रांत प्रमुख इंजीनियर रवि प्रकाश ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन को गौरवान्वित किया।
जय श्री जगन्नाथ!