भारतीय जनता पार्टी द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें आपातकाल की भयावहता को याद करते हुए संविधान की हत्या दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर आपातकाल के दौरान मीसा क़ानून के तहत बंदी बनाए गए मीसा बंदियों एवं उनके परिजनों को पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान आपातकाल की विभीषिका को दर्शाते हुए लगभग नौ मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रस्तुत की गई, जिसमें उस समय की लोकतंत्र विरोधी घटनाओं को उजागर किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष, विधायकगण, नगरपालिका पन्ना की अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया और युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया।