कब्रिस्तानों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का जंगी प्रदर्शन,

भोपाल में एक समय में कुल 189 कब्रिस्तान मौजूद थे, जो मुस्लिम समुदाय के मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित थे। किंतु प्रशासन और भू-माफियाओं की मिलीभगत के चलते वर्तमान में केवल 23 कब्रिस्तान ही शेष बचे हैं। यह गंभीर स्थिति न केवल वक्फ संपत्तियों की अनदेखी को दर्शाती है, बल्कि समुदाय की धार्मिक भावनाओं और मूल अधिकारों का भी हनन है।हाल ही में भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में एक कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा कर वहाँ गौशाला के निर्माण की साजिश रची जा रही है, जो अब किसी से छिपी नहीं है। यह प्रयास ना केवल गैरकानूनी है, बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचा सकता है।इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा दिनांक 23 जून 2025 (सोमवार) को दोपहर 1 बजे वक्फ बोर्ड कार्यालय, भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें निम्नलिखित माँगें रखी जाएंगी:

  1. भोपाल में शेष बचे कब्रिस्तानों को संरक्षित घोषित किया जाए।
  2. जिन कब्रिस्तानों पर अवैध कब्जा किया गया है, उन पर तत्काल सख्त कार्यवाही की जाए।
  3. नए कब्रिस्तानों के लिए भूमि आवंटन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में समुदाय को दफनाने की समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *