प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के सिवान में चुनावी रैली को संबोधित , विकास योजनाओं का शिलान्यास किया,

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के सिवान जिले के जसौली में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनता को विकास के नए युग की ओर अग्रसर होने का विश्वास दिलाया।प्रधानमंत्री ने कहा, “बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आज सिवान से हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर मैं अत्यंत प्रसन्न हूं।”मंच पर प्रधानमंत्री के साथ बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान, श्री जीतन राम मांझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल सहित अन्य सांसद, मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।

10 वर्षों में बिहार में हुए ऐतिहासिक कार्य

प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 10 वर्षों की विकास गाथा साझा करते हुए बताया:

  • लगभग 55,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण
  • 1.5 करोड़ से अधिक घरों को बिजली कनेक्शन
  • 1.5 करोड़ घरों को जल आपूर्ति कनेक्शन
  • 45,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की स्थापना
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विकास यात्रा यहीं नहीं रुकनी चाहिए। बिहार की प्रगति और यहां के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस गति को और तेज करना आवश्यक है। उन्होंने जनता से सतर्क और जागरूक रहने का आह्वान किया ताकि विकास की ये धारा निरंतर बहती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *