मध्य प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को गाडरवाड़ा (जिला नरसिंहपुर) में आयोजित भव्य जनसभा में कहा कि “मेरा और राज्य सरकार का गाडरवाड़ा के नागरिकों से विकास और विश्वास का अटूट रिश्ता है।” मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल 135 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिनकी लागत 80 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत कृषि उद्योग समागम मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि ऐसे उद्योग लगाने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही, कृषि आधारित रोजगारपरक कारखानों की स्थापना की जाएगी, जहां कार्यरत लोगों को प्रति माह ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने गाडरवाड़ा में गौशाला निर्माण की भी घोषणा की तथा प्रदेशवासियों को सुगम और सुलभ परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।इस मौके पर डॉ. यादव ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि गांव, गरीब और किसान आत्मनिर्भर बनें और स्थानीय स्तर पर ही उन्हें रोजगार और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।”कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से गाडरवाड़ा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की आशा व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *