शाहिद ख़ान को शिक्षक संघ का भोपाल संभाग अध्यक्ष बनाया गया,

भोपाल।राज्य में सरकारी शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रांतीय शिक्षक संघ मप्र ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए शिक्षकों के हितों और उनकी मांगो को पूरा करने की लड़ाई लड़ने वाले माध्यमिक शिक्षक मोहम्मद शाहिद ख़ान को अपना भोपाल संभाग अध्यक्ष बनाया है।संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर प्रसाद दुबे और संगठन मंत्री रामचरण वर्मा ने ख़ान का नियुक्ति पत्र जारी किया है।शाहिद ख़ान के भोपाल संभाग अध्यक्ष बनने पर ज़िले के शिक्षको में हर्ष व्याप्त है।संभाग अध्यक्ष बनाए जाने पर ख़ान ने संगठन के शीर्ष नेत्तृत्व का आभार व्यक्त किया है साथ ही उनको आश्वस्त करते हुए कहा है कि उनको जो ज़िम्मेदारी दी गई है वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *