खबर/एम जी सरवर I राष्ट्रीय योद्धा बारी कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि वीर योद्धा राणा सांगा के कुल दीपक एवं महा पराक्रमी वीर महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप के पिता कुंवर उदय प्रताप के प्राणों कि रक्षा करने वाले बारी समाज के महापुरुष एवं वीर योद्धा कीरत बारी की जयंती, राजस्थान उत्तरप्रदेश बिहार झारखण्ड मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात उत्तराखण्ड महाराष्ट्र पंजाब हरियाणा प.बंगाल सहित अनेकों राज्यों बड़े धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बारी समाज के लोगों ने अपने वीर योद्धा एवं क्षत्रीय वंश के कुलदीपक कुंवर उदय सिंह जी के प्राणो की रक्षा करने वाले वीर योद्धा कीरत बारी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर बड़े धूमधाम जयंती मनाई I

साथ ही राष्ट्रीय अध्य्क्ष अरुण वर्मा जगदीश राउत आलोक रंजन शम्भू प्रसाद वर्मा डा अजय कुमार कमांडेंट अंजनी कुमार बंगाल विजय प्रसाद अरुण सिंह बारी अवधेश बारी अनिल सिंह रावत विजय वर्मा राजू सिंह धीरू अजय रावत डा रमेशचंद्र बारी सतीश रावत प्रभाकर बारी ने पूरे देश मे वीर योद्धा कीरत बारी जयंती मानने के लिए पूरे देश के बारी समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया है I https://gondwanalandnews.com