सीजन का फाइनल मैच आज यानी 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला ,

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें संस्करण का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगी।इस सीजन का फाइनल ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि आज एक नई टीम आईपीएल ट्रॉफी पर पहली बार कब्जा जमाएगी। अब तक दोनों ही टीमों — आरसीबी और पंजाब — ने एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है, ऐसे में फैंस को एक नया विजेता देखने को मिलेगा।दोनों टीमों के बीच यह 37वां मुकाबला होगा। इससे पहले खेले गए 36 मैचों में दोनों ने समान रूप से 18-18 जीत दर्ज की हैं।

इससे साफ है कि मुकाबला बेहद रोमांचक और बराबरी का होने की उम्मीद है।आईपीएल 2025 फाइनल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और देशभर के क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक टक्कर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की नजरें इस खिताब को अपने नाम करने पर टिकी हैं, जिससे मुकाबले का रोमांच कई गुना बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *