मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 16 जून को मनाया जाएगा स्थापना दिवस,

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 16 जून को कंपनी के स्थापना दिवस के अवसर पर कंपनी मुख्यालय के साथ ही भोपाल एवं ग्वालियर क्षेत्र में विविध सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर गोविन्दपुरा स्थित कंपनी मुख्यालय में विद्युत कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर स्वेच्छिक रक्तदान किया जाएगा। यह आयोजन समाज में पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सेवा में योगदान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त, कंपनी के विभिन्न मैदानी कार्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, शत-प्रतिशत बिजली बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं और कंपनी कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले स्थानीय नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच सहभागिता एवं संवाद को सुदृढ़ करना है।कंपनी प्रबंधन ने सभी विद्युत कर्मियों, उपभोक्ताओं एवं नागरिकों से इन आयोजनों में सक्रिय सहभागिता की अपील की है ताकि सामाजिक सरोकारों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *