अंबाला-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 

शाहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौ गजा पीर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सोमवार, 28 मई की रात करीब 7:30 बजे मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक दीपांशु (निवासी – गांव रामनगर) की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपांशु अपने गांव के साथी साहिल के साथ मोहड़ी स्थित सात्विक सोलर कंपनी में कार्यरत था। प्रतिदिन की तरह दोनों युवक कंपनी से ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। मोटरसाइकिल दीपांशु चला रहा था और वह निर्धारित गति से अपने दिशा में चलते हुए नौ गजा पीर के पास पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति में आ रही एक अज्ञात कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपांशु के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबड़ा और दांत भी टूट गए। दुर्घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। साथी युवक साहिल भी गिर गया लेकिन उसे मामूली चोटें आईं।सचना मिलते ही शाहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *