मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होल्कर साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों से किया संवाद,

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में आयोजित होने जा रही कैबिनेट बैठक से पूर्व सोमवार को होल्कर साइंस कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हार्टिकल्चर लैब का अवलोकन किया और फिजिकल एजुकेशन विंग के विद्यार्थियों से चर्चा की।मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्रों के चेहरों पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा एवं खेल गतिविधियों के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिलें, जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *