“प्रेम की दीवानी मां ने बेटे को बनाया हैवानियत का शिकार: दांतों से नोच-नोचकर ली जान,जानिए पूरा मामला ,

कानपुर | 19 मई 2025 -नर्वल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक दबाव और प्रेम संबंधों की उलझन में फंसी एक महिला ने अपनी ही ममता का गला घोंटते हुए साढ़े तीन साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने बच्चे के चेहरे को दांतों से नोच डाला।आरोपित महिला की पहचान 33 वर्षीय मनीषा यादव के रूप में हुई है, जिसकी शादी कई साल पहले प्रतापपुर निवासी सुशील यादव से हुई थी। सुशील पेशे से किसान और प्राइवेट कर्मचारी हैं।पीड़ित पति सुशील का आरोप है कि एक माह पहले मनीषा गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते घर छोड़कर चली गई थी। तीन दिन पहले स्वजन उसे प्रेमी के घर से ढूंढ़कर लाए थे और वापस घर में रहने का दबाव बना रहे थे।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात मनीषा ने अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसका चेहरा दांतों से काटकर बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया। जब स्वजन कमरे में पहुंचे तो नजारा देख सन्न रह गए। मासूम का शरीर लहूलुहान था और महिला अव्यवस्थित हालत में मिली।

गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मनीषा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।इस दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक दबाव के खतरनाक प्रभावों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और महिला की मानसिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *