ट्रंप प्रशासन पर भारत का अपमान करने का आरोप,

GTRI (Global Trade Research Initiative) के फाउंडर अजय श्रीवास्तव ने अमेरिका के साथ व्यापारिक वार्ताओं से भारत के हटने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत पर ऐसे व्यापारिक समझौतों को मानने के लिए दबाव डाल रहा है जो मुख्य रूप से अमेरिकी हितों को साधते हैं। श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके अधिकारी अक्सर गलत आंकड़ों का सहारा लेकर सार्वजनिक रूप से भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे निष्पक्ष वार्ता संभव नहीं हो रही है।उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को अमेरिका के साथ चीन और कनाडा जैसी नीति अपनानी चाहिए और अपने हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए। ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि भारत अमेरिकी आयात पर टैरिफ कम करने के लिए सहमत हो गया है, लेकिन GTRI के अनुसार, यह बयान भारत पर दबाव बनाने की एक रणनीति है। श्रीवास्तव ने भारत की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश को तथ्यों के साथ इन बयानों का जवाब देना चाहिए, क्योंकि दुनिया इस घटनाक्रम को देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *