अगर अभी लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी को मिलेगी जीत,

अगर देश में अभी लोकसभा चुनाव आ जाएं, तो क्या नतीजे होंगे? इसे लेकर एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के मुताबिक, देश में अगर अभी लोकसभा चुनाव हो जाएं तो बीजेपी आराम से सरकार बना सकती है। बीजेपी को 281 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। वहीं कांग्रेस 78 सीटें ही जीत पाएगी।प्रधानमंत्री के कामकाज से कितने खुश हैं? जब ये सवाल लोगों से पूछा गया को 36.1 फीसदी लोगों ने कहा ‘बहुत अच्छा’, 25.7 फीसदी लोगों ने ‘अच्छा’, 15.8 फीसदी लोगों ने ‘औसत’, 8.3 फीसदी लोगों ने ‘खराब’ और 12.8 फीसदी लोगों ने ‘बहुत खराब’ बताया। यानी 60 फीसदी से ज्यादा लोग ऐसे थे, जो ये मानते हैं कि पीएम मोदी ने अच्छा या बहुत अच्छा काम किया है और वो उनके कामकाज से खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *