शनिवार को चावल लेकर दो जहाज सुबह बांग्लादेश के बंदरगाह पर पहुंचे। बांग्लादेश ने भारत से चावल खरीद का समझौता किया है। इस समझौते के तहत भारत से 300,000 टन चावल बांग्लादेश को दिया जाएगा। इसमें से 40 प्रतिशत मोंगला बंदरगाह पर बाकी शेष चटगांव बंदरगाह पर भेजा जाएगा। शनिवार को चावल की खेप मोंगला पोर्ट पर भेजी गई, जहां बांग्लादेशी अधिकारियों ने इसे रिसीव किया।भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में खिंचाव पिछले साल अगस्त में शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद से बना हुआ है। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध जारी हैं। हालांकि कुछ दिन पहले बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कहा था कि वह फरवरी में दोनों देशों के सीमा रक्षकों के महानिदेशकों की बैठक के दौरान भारत के साथ सीमाओं पर कुछ समझौतों को रद्द करने की कोशिश करेगी