हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों का गणित बिगड़ रहा है। साथ ही पढ़ने की क्षमता भी कम हुई है।हरियाणा के स्कूली बच्चे पढ़ाई के मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश से पिछड़ गए हैं। सर्वे के अनुसार ग्रामीण सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा के केवल 43.1 प्रतिशत छात्र ही गणित में भाग कर सकते हैं, जबकि वर्ष 2022 में 49.5 प्रतिशत बच्चे भाग के सवाल कर रहे थे।इस तरह भाग के सवाल हल करने वाले बच्चों की संख्या में 6.4 प्रतिशत की गिरावट आई है।
![](https://gondwanalandnews.com/wp-content/uploads/2025/01/download-2025-01-29T175443.819.jpeg)
वहीं, पंजाब के 58 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश के 44 प्रतिशत बच्चे भाग के सवाल हल कर रहे हैं। हरियाणा में पांचवीं कक्षा के सिर्फ 29.4 प्रतिशत बच्चे ही भाग कर सकते हैं, जो 2022 से बेहतर है, लेकिन अभी भी हिमाचल प्रदेश (44%) और पंजाब (46.3%) से बहुत पीछे हैं।इसी तरह हरियाणा में तीसरी कक्षा के 33.1 प्रति छात्र घटा के सवाल हल कर सकते हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश (46.7%) और पंजाब (43.9%) के बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।