यह घटना फ्रोंटन आइलैंड के पास की हुई, जब लोग रियो ग्रांदे पार करके अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। दोनों तरफ से किसी के घायल होने की सूचना नहीं सूचना नहीं है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कड़े सीमा सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। हाल ही में जारी एक कार्यकारी आदेश में राष्ट्रपति ट्रंप ने आव्रजन कानूनों को लागू करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ”हमारे राष्ट्र के आव्रजन कानूनों को लागू करना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अमेरिकी लोग एक ऐसी संघीय सरकार के हकदार हैं जो उनकी सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता दे।”