इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कद इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार बढ़ता जा रहा है। बुमराह साल दर साल अपने प्रदर्शन में इजाफा करते जा रहे हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बाद बुमराह को दिसंबर में आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द मंथ चुना गया था। अब आईसीसी ने बुमराह को एक और बड़ा सम्मान दिया है। जसप्रीत बुमराह को 2024 के लिए आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।