भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में एकतरफा जीत हासिल की। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स के मैदान पर भारत के सामने जीते के लिए 133 रनों का लक्ष्य था। टीम इंडिया ने मुकाबले को 13वें ओवर में ही अपने नाम किया। इंग्लैंड को इस मैच में 7 विकेट से हार मिली थी। इस एकतरफा हार के बाद भी इंग्लैंड पेसर जोफ्रा आर्चर का कहना है कि भारत को किस्मत से जीत मिल गई थी।भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर होगा। 5 मैचों की सीरीज में अभी भारतीय टीम 1-0 से आगे है। इस मैदान पर अभी तक भारतीय टीम ने दो मैच खेला है और एक में जीत हासिल की है। आईपीएल के दौरान यहां की पिच स्पिनर्स को मदद करती है और इस मैच में भी ऐसा हुआ तो इंग्लैंड के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।