पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती यह मांग शिवराज सिंह चौहान के समय से उठा रही हैं। शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उमा भारती यह मांग मुखर होकर उठ रही थीं। उमा भारती ने शिवराज सिंह चौहान के समय प्रदर्शन से लेकर शराब की दुकान में पत्थरबाजी तक की थीं। इसके बावजूद शिवराज सरकार ने शराबबंदी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया था। मोहन भैया ने उमा भारती की मंशा पूरी कर दी है।उमा भारती की मंशा अब मोहन सरकार ने पूरी कर रही है। सीएम मोहन यादव ने यह ऐलान कर दिया है कि 17 धार्मिक शहरों में शराब बंद हो जाएगी। उज्जैन से लेकर ओरछा तक में अब शराब की बिक्री की नहीं होगी। महेश्वर में कैबिनेट की मीटिंग के दौरान इस पर मुहर लग सकती है। सीएम की घोषणा के बाद उमा भारती गदगद हैं। उनका मानना है कि सरकार इस दिशा में बढ़ी तो। इसके लिए उन्होंने मोहन यादव को आशीर्वाद भी दिया है।