गणतंत्र दिवस परेड में दिव्यास्त्र जैसी हथियार प्रणाली नजर आएगी,

भारत के आगामी गणतंत्र दिवस परेड में दिव्यास्त्र, जोरावर जैसी हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए डिजाइन और विकसित किए गए अग्रणी हथियार प्रणालियों को सबके सामने दिखाया जाएगा, जो भारत की ताकत को बताएगा। डीआरडीओ की झांकी में लंबी दूरी की हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल, हल्के वजन की बुलेट प्रूफ जैकेट ‘अभेद्य’, एकसाथ कई ठिकानों को तबाह करने वाले दिव्यास्त्र, लाइट टैंक और रडार यानी ‘जोरावर’, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम परेड में शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस परेड में त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, 155 मिमी/52 कैल एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम, ड्रोन का पता लगाना, रोकना और नष्ट करने वाले उपकरण भी दिखेंगे। इनके अलावा, सैटेलाइट आधारित निगरानी प्रणाली, मध्यम शक्ति रडार अरुध्रा, उन्नत हल्के वजन वाले टारपीडो, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली धराशक्ति, स्वदेशी सुरक्षित सैटेलाइट फोन और यूजीआरएएम असॉल्ट राइफलें भी नजर आएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *