संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं मिली टीम इंडिया में जगह,

 चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं था। इसके बाद एक बार फिर संजू के फैंस ने टीम मैनेजमेंट पर गुस्सा निकाला। संजू को हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल टीम में भी नहीं चुना गया था। इस को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले पर केसीए अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने अपनी बात रखी है।चैंपियंस ट्ऱॉफी के टीम सेलेक्शन के बाद ये कहा जाने लगा है कि संजू को नजरअंदाज इसलिए किया गया है क्योंकि वह विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं थे। अब जॉर्ज ने बताया है कि संजू को क्यों टीम से बाहर रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *