ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की खूब आलोचना हो रही हैं। गौतम गंभीर को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई।कोच के तौर पर गंभीर के कार्यकाल की शुरुआत से ही खराब रही। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने श्रीलंका में 0-2 से वनडे सीरीज गंवा दी और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
गौतम गंभीर के मामले में आपको थोड़ा छूट देना चाहिए क्योंकि वह एक बहुत कठिन समय में आए हैं। राहुल द्रविड़ के सफल कार्यकाल के बाद उनका नेतृत्व करना आसान नहीं है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में सफलता पाई है, जहां उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका सफर बहुत कठिन रहा है।