असद के मारने का प्रयास रूस की राजधानी मॉस्को में किया गया, जहां वे 8 अगस्त को सीरिया से भागने के बाद रह रहे हैं। रूसी ऑनलाइन अकाउंट जनरल एसवीआर के अनुसार, असद बीते रविवार को अचानक बीमार पड़ गए। माना जाता है कि ये अकाउंट रूस के एक पूर्व जासूस का है। कथित तौर पर असद ने मेडिकल सहायता की मांग की और फिर उन्हें तेज खांसी और घुटन होने लगी।

बताया गया कि असद का उनके अपार्टमेंट ही इलाज किया गया और सोमवार को उनकी हालत स्थिर हो गई। जांच रिपोर्ट में असद के शरीर में जहर पाए जाने की बात कही गई है। हालांकि, इस बारे में किसी स्रोत का हवाला नहीं दिया गया और रूस की ओर से भी कोई पुष्टि नहीं की गई है।