वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी और ऐसा लग रहा है कि चार दिनों में ही इसका दम निकल गया है। 11.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली कलीस की यह फिल्म दूसरे दिन ही धाराशायी हो गई थी। इसने कुल 4.75 करोड़ कमाए थे। तीसरे दिन यह और नीचे गिरी, पर चौथे दिन थोड़ी-सी संभली। वहीं ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने 9वें दिन भी कमाल कर दिया।साल 2023 में एटली जवान फिल्म लेकर आए थे, बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों को मात दी। इस साल क्रिसमस को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बेबी जॉन ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसमें वरुण धवन कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी जैसे सितारों ने काम किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया। ओपनिंग डे के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा।

क्रिसमस पर रिलीज होने का वरुण धवन की बेबी जॉन को जरूर मिला है, लेकिन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का क्रेज 25 दिन बाद भी कम नहीं हो रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि उनकी फिल्म के कारण ऑडियंस बट गई है। जहां फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 15 करोड़ के करीब होना चाहिए था। वहीं, मूवी 11 करोड़ के आंकड़े पर ही सिमटती नजर आई।