अल्लू अर्जन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान गुरुवार से मचाना शुरू किया है उसका असर अब तक नजर आ रहा है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने नाम कई रेकॉर्ड बनाए और ओपनिंड डे पर इसकी बम्पर कमाई ने तो जैसे इतिहास रच दिया। फिल्म की कमाई वैसे सोमवार को वीक डेज़ के लहजे से गिरी जरूर है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के नाम पर इसने देश में बने कुछ रेकॉर्ड्स फिर भी तोड़ डाले हैं।सुकुमार निर्देशित इस फिल्म की कमाई दुनिया भर में झंडे गाड़ रही है। जहां इस फिल्म की कमाई सोमवार को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी घटी है। इसके बावजूद वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में इसने कई भारतीय फिल्मों को केवल 5 दिनों में ही धोबी-पछाड़ दे दी है। इस फिल्म ने 5 दिनों में ही उतनी कमाई कर ली है जितनी पाने में कई बड़ी फिल्में अपनी लाइफटाइम लगा दी है।

सुकुमार निर्देशित इस फिल्म की कमाई दुनिया भर में झंडे गाड़ रही है। जहां इस फिल्म की कमाई सोमवार को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी घटी है। इसके बावजूद वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में इसने कई भारतीय फिल्मों को केवल 5 दिनों में ही धोबी-पछाड़ दे दी है। इस फिल्म ने 5 दिनों में ही उतनी कमाई कर ली है जितनी पाने में कई बड़ी फिल्में अपनी लाइफटाइम लगा दी है।