नई दिल्ली: इस्कॉन ने शनिवार को आरोप लगाया कि बांग्लादेश के ढाका स्थित उसके केंद्र में शनिवार को आग लगा दी गई। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने बताया कि उपद्रवियों ने नमहट्टा संपत्ति के मंदिर में मूर्तियों में आग लगा दी। समुदाय के सदस्यों और वैष्णव संप्रदाय के सदस्यों को लगातार टारगेट करके हमला किया जा रहा है‘मंदिर के पीछे टीन की छत को उठाकर पेट्रोल या ऑक्टेन का इस्तेमाल करके आग लगाई गई। पता: एच-02, आर-05, वार्ड-54।’ दास ने दावा किया कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और इस्कॉन द्वारा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को इन घटनाओं की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने इन्हें रोकने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए हैं।

‘बांग्लादेश के ढाका में इस्कॉन नमहट्टा केंद्र पर में आग लगा दिए जाने की घटना की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें श्री श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्तियों और मंदिर की पवित्र वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया।’ दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।’