बांग्लादेश की सेना को पाकिस्तान से गोला-बारूद और हथियार की पहली खेप मिल गई है। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान से तोपखाने के गोले, टैंक गोला-बारूद, विस्फोटक और प्रोजेक्टाइल ऑर्डर किए थे। सूत्रों के मुताबिक इस डील के तहत पहली खेप इस हफ्ते पाकिस्तान से बांग्लादेश पहुंची है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच इस तरह की डील बहुत आम नहीं है क्योंकि दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक रूप से तनावपूर्ण रहे हैं। जब विरोध प्रदर्शनों के बाद 5 अगस्त को शेख हसीना को पीएम पद और देश छोड़ना पड़ा था और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में देश में अंतरिम सरकार है। शेख हसीना को भारत समर्थक माना जाता है।

भारत से दूर करना और पाकिस्तान के साथ जुड़ना है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ती मित्रता के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भारत की चिंताएं स्वभाविक हैं। बांग्लादेशी नेवी ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास में भागेदारी करने की भी पुष्टि की है।पहली बार है, जब बांग्लादेश संयुक्त अभ्यास में भाग लेने के लिए पाकिस्तान में होगा। इस उद्देश्य के लिए एक युद्धपोत भी पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ है